पुलिस पर लोगों की सुरक्षा का जिम्मा होता है, लेकिन अगर पुलिसवाले ही बदमाशों के प्यार में पड़ जाए तो कानून व्यवस्था खराब होने का डर है। ऐसा ही एक मामला सिडनी से आया हे, जहां पर एक ग्लैमरस युवा जेल प्रहरी ने एक कैदी के साथ छह महीने तक यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार की है। 25 साल की मेलिसा गुडविन ने बुधवार को सिडनी के पश्चिम में सिल्वरवॉटर के मेट्रोपोलिटन रिमांड एंड रिसेप्शन सेंटर में उसको कैदी कोरी के साथ संबंध बनाने के लिए दोषी ठहराया गया है। युवा अधिकारी मेलिसा को मई में इंगलबर्न में उसके घर पर गिरफ्तार किया गया था और उस पर पिछले साल नवंबर से अप्रैल, 2020 के बीच लंदन में अंतरंग होने का आरोप लगाया गया था। पिछले महीने व्हाइट ऑक्स तम्बाकू के एक पैकेट की तस्करी करने, च्यूइंग गम और दो सिगरेट लाइटर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बाद वह नए आरोपों से घिर गई थीं। 25-वर्षीय से जब मीडिया ने उनकी इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख जानने के लिए बात की तो उन्होंने उनके साथ भी अपशब्दों का प्रयोग किया। जमानत दिए जाने के बाद गुडविन ने पूर्व कैदी कालेब वलेरी के साथ पूरी तरह से कानूनी संबंध बनाए थे। गुडविन जून में फिर से कोर्ट में पेश होंगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version