हसदेव नदी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को हुआ। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने 26 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद गुरूवार सुबह तीनों छात्रों के शव बरामद किए।
मृतकों में नेल्सन लकड़ा (15), युवराज राठौर (14) और रूद्र सिंह जिले में पदस्थ एएसआई नजारियम एक्का का बेटा है, जबकि युवराज के पिता दिनेश राठौर एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और रूद्र के पिता किराना दुकान चलाते हैं। बुधवार सुबह करीब 10 बजे स्कूल की छूट्टी के बाद तीनों दोस्त साइकिल से हनुमान धारा नहाने गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार ने खोज शुरू की। त्रिदेव घाट के पास उनकी साइकिल कपड़े और चप्पलें मिलीं, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई। तलाशी अभियान में तेजी लाने के लिए नदी का जल प्रवाह अस्थायी रूप से रोका गया था।
Previous Articleचुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाई, जानें कौन-कौन राज्य शामिल
Next Article सेप्टिक टैंक में बहू की हत्या कर दफनाया

