यह मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले का है. महिला टीचर और प्रिंसिपल प्रतापगढ़ जिले के लालगंज स्थित एक ओयो होटल में पकड़े गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इनके वीडियो ने हंगामा मचा दिया है.

अमेठी के भेटुआ क्षेत्र के कम्पोजिट स्कूल मे कार्यरत प्रिंसिपल और महिला टीचर ड्यूटी छोड़ ओयो होटल रवाना हो गए थे. पति को पत्नी पर पहले से ही शक था और एक दिन वह इनके पीछे-पीछे गया. पति ने जब अपनी पत्नी को प्रिंसिपल के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गया और पत्नी को बाल पकड़कर सड़क पर लाया और उसकी जमकर पिटाई की. पति ने पत्नी और प्रिंसिपल को रंगे हाथ ओयो होटल में पकड़ा था. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन पति ने पत्नी को पीटना बंद नहीं किया. ऐसे में लोगों ने इस पूरे नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

इस घटना के दौरान लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी और पुलिस के आने से पहले पति, पत्नी और प्रिंसिपल सभी मौके से चलते बने. इधर पुलिस इस वायरल वीडियो की जांच कर रही है. प्रिंसिपल और टीचर के खिलाफ शिक्षा विभाग भी कार्रवाई कर कर रहा है. शिक्षा विभाग की टीम जांच में जुटी है कि वे दोनों ड्यूटी के वक्त निकले थे या नहीं. इसके लिए स्कूल के स्टाफ, अटेंडेंस रिव्यू और ड्यूटी रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है. इस पूरे प्रकरण पर लोगों का भी गुस्सा फूट रहा है. इस पर एक यूजर ने लिखा है, ‘स्कूल शिक्षा का मंदिर है, अगर ये लोग ऐसे करेंगे तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा’. दूसरा लिखता है, ‘प्यार करना गलत नहीं है, लेकिन यह प्यार नहीं है, इस तरह के मामलों से समाज में क्या संदेश जाएगा.’ वायरल वीडियो पर कई लोगों ने इन दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version