सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतगर्त ग्राम लक्ष्मीपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रविवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों सडक़ पर जा गिरे, इस दौरान टे्रलर का पहिया एक युवक के सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर टक्कर मारने के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की प्रक्रिया पूरी की।
सूरजपुर जिले के ग्राम अरसोता कमलापुर निवासी विक्की राजवाड़े पिता खुलेश्वर व ओडग़ी थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा निवासी शिवमंगल राजवाड़े पिता कन्हैया रविवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर भटगांव से बिश्रामपुर की ओर जा रहे थे। दोनों दोपहर करीब 12 बजे ग्राम लक्ष्मीपुर स्थित संकरी पुलिया के ऊपर पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात टे्रलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सिर के बल सडक़ पर जा गिरे। इसी बीच टे्रलर का पहिया विक्की राजवाड़े के सिर पर चढ़ गया, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल शिवमंगल को अंबिकापुर अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version