रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई सहायक प्राध्यापक (उच्च शिक्षा विभाग) परीक्षा-2019 के मॉडल उत्तर जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक पद पर भर्ती के लिए 5 नवम्बर 2020 से 8 नवम्बर 2020 तक परीक्षा आयोजित की गई थी। सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2019 के मॉडल उत्तर आयोग की वेबसाईट www.psc.cg.gov.inपर उपलब्ध करा दिए गए है। अभ्यर्थी प्रश्नों अथवा उत्तर विकल्प/विकल्पों के संबंध में अपनी आपत्ति 23 नवम्बर से 29 नवम्बर 2020 तक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
सीजीपीएससी ने जारी किया सहायक प्राध्यापक परीक्षा का मॉडल उत्तर, 29 नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
