महाराष्ट्र के वाशिम जिले में 14 दिसंबर की सुबह रास्ते पर एक कार खड़ी हुई थी जिसका पीछे का शीशा टूटा हुआ था. वाशिम जिले में सड़क किनारे खड़ी क्षतिग्रस्त कार का मामला महज एक्सीडेंट या डकैती नहीं, बल्कि बड़ा अजीबो गरीब निकला। मामला निकला फर्जी शादी और अपहरण से जुड़ा. रिसोड़ शहर के पुलिस को इसकी जानकारी मिली और वह तुरंत वहां पहुंची, इतना ही नहीं श्वान पथक को भी वहां बुलाया गया, घटना परिसर में आग की तरह फैल गई, परिसर के लोग सब अपना अपना कयास लगा रहे थे, किसी को लगा कि एक्सीडेंट है, किसी ने कहा डकैती है तो किसी को लगा आपसी झगड़ा होगा, लेकिन घटना की हकीकत वाशिम के एसपी अनुज तारे ने बताई.

वाशिम पुलिस अधीक्षक अनुज तारे के अनुसार 14 दिसंबर की सुबह जो कार रास्ते पर क्षतिग्रस्त पाई गई उस पर 10 से 12 लोगों ने हमला किया था और वे 12 से 15 हजार रुपए ले गए थे. पुलिस जांच में सामने आया कि एक गैंग ने शक के चलते निर्दोष यात्रियों पर हमला किया. जांच में 3 संदिग्ध व्हीकल की जानकारी मिली. साथ ही एक और जानकारी मिली कि ऐसी ही तीन गाड़ियों में कुछ लोगों ने आकर आसेगांव पेन नामक गांव के एक घर में शोरशराबा और मारपीट की थी, जिस घर में लोगों को पीटा गया था, उस घर में कुछ दिन पहले ही एक फ्रॉड शादी हुई थी.

दूल्हे को इस बात की भनक लग गई थी कि उसकी दुल्हन फर्जी है और वह भागने की फिराक में है. 14 दिसंबर के तड़के तीन गाड़ियों में 10 से 12 लोग दूल्हे के घर पहुंचे, लेकिन दुल्हन जो इसी गैंग की साथी थी।. दुल्हन नहीं मिलने पर दुल्हे के पिता को किडनैप कर अपने साथ ले गए. गैंग ने दूल्हे के मामा के गांव में जाकर अपनी महिला साथी की तलाशी ली, लेकिन वह वहां भी नहीं थी. गैंग ने पीड़ित दूल्हे दीपक खानझोड़े को फोन किया और धमकी दी कि, दुल्हन को वापस करे और अपने पिता को ले जाए, दुल्हन नहीं लौटाई तो पिता की हत्या कर देंगे.

तीनों गाड़ियां रात को वहां से निकली तो कुछ दूरी पर उन्हें ऐसा लगा कि एक कार उनका पीछा कर रही है, उन्होंने उस कार को रुकवाया, उसमें बैठे लोगों की पिटाई कर उनके पास से नगद 12 से 15 हजार रूपये छीन कर कार की तोड़फोड़ भी की. ये सब संदेह में हुआ क्योंकि जिस कार की तोड़फोड़ आरोपियों ने की वह कार नांदेड़ की थी

सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड की सहायता से तीन गाड़ियों में से एक गाड़ी को ट्रेस किया जिसका लोकेशन अहिल्यानगर में मिला, अहिल्या नगर के एसपी से संपर्क कर मामले की जानकारी दी गई. अहिल्या नगर की पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचकर रखा और   आरोपियों को वाशिम ले आई. पुलिस ने महिला और उसके 5 साथियों पर विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट ने पेश किया गया, कोर्ट ने 19 दिसंबर तक PCR दिया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version