अगले साल शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के लिए आज अबू धाबी में दोपहर ढाई बजे से मिनी ऑक्शन होना है. 360 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत आज शाम होते-होते तय हो जाएगी. कौन से 77 प्लेयर्स खरीदे जाएंगे ये तय करने के लिए 10 टीम के पास 237.55 करोड़ रुपये का पर्स है. ऑक्शन में आने वाले 40 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिसका बेस प्राइस टॉप कैटेगरी यानी 2 करोड़ रुपये है. 227 खिलाड़ी 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में मिलेगें, जो सबसे कम बेस प्राइस कैटेगरी है.
एक्सपर्ट्स की माने तो ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर पैसों की बारिश हो सकती है. वह आईपील इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर ऋषभ पंत को भी पछाड़ सकते हैं, जिन्हें पिछले साल मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदकर अपना कप्तान बनाया था.
आज ऑक्शन में उतरने वाली टीमों का पर्स
कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.3 करोड़
चेन्नई सुपर किंग्स – 43.4 करोड़
सनराइजर्स हैदराबाद – 25.5 करोड़
लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स – 21.8 करोड़
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.4 करोड़
राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़
गुजरात टाइटंस – 12.9 करोड़
पंजाब किंग्स – 11.5 करोड़
मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़
किस टीम को कितने खिलाड़ी की जरूरत
| CSK | 9 खिलाड़ी चाहिए | 4 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट |
| DC | 8 खिलाड़ी चाहिए | 5 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट |
| GT | 5 खिलाड़ी चाहिए | 4 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट |
| KKR | 13 खिलाड़ी चाहिए | 6 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट |
| LSG | 6 खिलाड़ी चाहिए | 4 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट |
| MI | 5 खिलाड़ी चाहिए | 1 विदेशी प्लेयर का स्लॉट |
| PBKS | 4 खिलाड़ी चाहिए | 2 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट |
| RR | 9 खिलाड़ी | 1 विदेशी प्लेयर का स्लॉट |
| RCB | 8 खिलाड़ी चाहिए | 2 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट |
| SRH | 10 खिलाड़ी चाहिए | 2 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट |

