भारत…जो दुनिया के सबसे बड़े चाय उत्पादक देशों में शामिल है. ये सिर्फ मात्रा के लिए नहीं बल्कि गुणवत्ता और दुर्लभता के लिए भी जाना जाता है. दार्जिलिंग, असम और नीलगिरी जैसे इलाकों में उगाई जाने वाली कुछ खास चाय ऐसी हैं, जिन्हें लग्जरी प्रोडक्ट माना जाता है. इन चायों की कीमत सौ नहीं, बल्कि हजारों और कभी-कभी लाखों रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है. सीमित उत्पादन, खास मौसम और पारंपरिक हाथों से तुड़ाई इन्हें बेहद खास बनाती है.

चाय की दुनिया का हीरा फर्स्ट फ्लश

दार्जिलिंग फर्स्ट फ्लश को चाय प्रेमी ‘चाय की शैंपेन’ भी कहते हैं. यह चाय बसंत ऋतु में उगाई जाती है, जब सर्दियों के बाद पहली बार नई पत्तियां आती हैं. इसकी खुशबू हल्की फूलों जैसी और स्वाद बेहद नाजुक होता है. इस चाय की उपलब्धता बहुत कम समय के लिए होती है, यही वजह है कि इसकी मांग पूरी दुनिया में रहती है. भारत में इसकी कीमत 800 से 8,000 प्रति 100 ग्राम तक जाती है, जबकि दुर्लभ नीलामी में दाम इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं.

असम की मनोहारी

असम की मनोहारी गोल्ड चाय की दुनिया में किसी रहस्य से कम नहीं. साल 2022 में यह चाय 1.15 लाख प्रति किलो की कीमत पर नीलाम हुई थी. इसकी खासियत हैं इसकी सुनहरी टिप्स और बेहद सीमित उत्पादन. यह चाय पूरी तरह हाथों से तोड़ी जाती है और सिर्फ चुनिंदा पत्तियों का ही इस्तेमाल होता है. यही वजह है कि यह असम की सबसे महंगी चाय में गिनी जाती है.

दार्जिलिंग की सिल्वर टिप्स इम्पीरियल

दार्जिलिंग के माकाइबारी एस्टेट की सिल्वर टिप्स इम्पीरियल अपने आप में रहस्यमयी है. इस चाय की पत्तियां सिर्फ पूर्णिमा की रातों में तोड़ी जाती हैं और वह भी बेहद सीमित मात्रा में. करीब 50 ग्राम की कीमत 1,950 तक होती है. न्यूनतम उत्पादन और पारंपरिक, लगभग आध्यात्मिक तरीके से तुड़ाई इसे बेहद खास बनाती है.

नॉर्थ-ईस्ट भारत की गोल्डन नीडल और विंटेज चाय

नॉर्थ-ईस्ट भारत की गोल्डन नीडल टी सिर्फ बेहतरीन कलियों से बनाई जाती है. इसके दुर्लभ लॉट नीलामी में 40,000 प्रति किलो तक बिकते हैं. वहीं माकाइबारी की विंटेज और एस्टेट स्पेशल चाय भी हजारों रुपये प्रति 100 ग्राम तक जाती है. इसके अलावा असम ऑर्थोडॉक्स गोल्डन टिप्स और नीलगिरी फ्रॉस्ट टी भी अपनी खास प्रोसेसिंग और सीमित हार्वेस्ट की वजह से रिकॉर्ड कीमतों पर बिक चुकी हैं.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version