महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेलू कस्बे में मंगलवार को एक बड़ी सड़क दुर्घटना में 3 लड़कियों सहित 4 स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. यह पूरी घटना उस समय हुई जब छात्र अपनी ट्यूशन क्लास से घर लौट रहे थे.

यह भीषण हादसा सेलू स्थित पुलिस स्टेशन रोड पर हुआ. घटना के समय छात्र पैदल चल रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों छात्र सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायलों की मदद की. लोगों ने फौरन चारों घायल छात्रों को उठाया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. छात्रों का इलाज चल रहा है.

सेलू पुलिस स्टेशन को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सेलू पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब तेज रफ़्तार कार चालक की तलाश कर रही है और यह पता लगा रही है कि क्या चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था या वह नशे में था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version