भोपाल। मध्यप्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समीक्षा बैठक में यह बात साफ कर दी। जहां कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कब से लागू होगा, इसके बारे में जानकारी आना बाकी है। गुरुवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 425 मामले सामने आने और इंदौर में 313 मामलों के साथ कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना पर बैठक बुलाई थी। जिन शहरों में कोरोना की 5त्न से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है, वहां रात 10 से सुबह 6 बजे तक का कर्फ्यू रहेगा। 5 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट यानी कोरोना के हर 100 टेस्ट में 5 टेस्ट पॉजिटिव पाए जाएं। वहीं यह भी फैसला लिया गया कि राज्य में स्कूल-कॉलेज अभी बंद ही रहेंगे। थिएटरों के लिए पहले की गाइडलाइन जारी रहेगी। यानी 50 प्रतिशत सिटिंग कैपेसिटी की ही इजाजत होगी। मंत्रालय में जब मुख्यमंत्री बैठक कर रहे थे, तभी उनका एक पुराना वीडियो वायरल हुआ। इसमें वे दो शहरों में लॉकडाउन की बात कर रहे हैं। ये वीडियो छह महीने पुराना है। वीडियो सामने आने के बाद यह माने जाने लगा कि सीएम ने लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। बाद में सरकार ने स्थिति साफ की कि यह घोषणा पुरानी थी। सरकार कई दिनों से स्कूल-कॉलेज के बारे में सोच रही थी। स्कूल शिक्षा विभाग ने एक प्रस्ताव भी भेजा था। इसमें कहा गया था कि 20 नवंबर के बाद स्कूल खोले जा सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने अब साफ कर दिया है कि इन्हें अभी बंद ही रखा जाएगा। दरअसल, हरियाणा में स्कूल खोले जा चुके हैं और कई जिलों में अब तक 119 बच्चे संक्रमित हो चुके हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version