राज्य सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस सूची में छह जिलों में सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर में कलेक्टरों को बदल दिया गया है। कोरबा के कलेक्टर रहे अजीत वसंत को सरगुजा का कलेक्टर बनाया गया है। दंतेवाड़ा के कलेक्टर कुणाल दुदावत को कोरबा, सुकमा के कलेक्टर देवेश कुमार धु्रव को दंतेवाड़ा, नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त अमित कुमार को सुकमा, प्रतिष्टा ममगाईं को बेमेतरा और रायपुर में पदस्थ नम्रता जैन को नारायणपुर का कलेक्टर बनाया गया है।
इन्हें मिली ये जिम्मेदारी:– कलेक्टर भोसकर विलास को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेमेतरा के कलेक्टर रहे रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत धमतरी का सीईओ बनाया है। रोमा श्रीवास्तव को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version