रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए रिजर्वेशन चार्ट बनाने का नया नियम लागू कर दिया है. रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अब ट्रेनों का रिजर्वेशन चार्ट पहले से तैयार किया जाएगा, ताकि यात्रियों को समय रहते सीट की स्थिति पता चल सके और यात्रा की योजना बनाना आसान हो जाए.

रेल यात्रियों के लिए चार्ट टाइमिंग बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इसी चार्ट से सीट की उपलब्धता और टिकट कंफर्म होने की जानकारी मिलती है. पहले चार्ट कई बार यात्रा के समय के करीब बनाया जाता था, जिससे लोगों को सीट की जानकारी बहुत देर से मिलती थी. खासकर लंबी दूरी के यात्रियों और रात में चलने वाली ट्रेनों में सफर करने वालों को टिकट स्टेटस जानने में काफी परेशानी होती थी. लेकिन अब रेलवे ने यह समस्या दूर कर दी है. रेलवे बोर्ड के नए आदेश के अनुसार अब ये रिजर्वेशन चार्ट के लिए ये नियम रहेगा.

सुबह और दोपहर में चलने वाली ट्रेनें

रवि सिंह की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 5:01 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच प्रस्थान करने वाली ट्रेनों का पहला रिजर्वेशन चार्ट अब एक दिन पहले रात 8 बजे तक तैयार कर दिया जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि यदि किसी यात्री की ट्रेन सुबह 6 बजे, 10 बजे या दोपहर 1 बजे चलती है, तो उन्हें अपनी सीट की स्थिति एक रात पहले ही पता चल जाएगी.

दोपहर, शाम और रात में चलने वाली ट्रेनें

दोपहर 2:01 बजे से रात 11:59 बजे तक प्रस्थान करने वाली सभी ट्रेनों के लिए रेलवे कम से कम 10 घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट तैयार करेगा.

रात से लेकर सुबह जल्दी चलने वाली ट्रेनें

अगर कोई ट्रेन रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच चलती है, तो उसका चार्ट भी रेलवे कम से कम 10 घंटे पहले बनाएगा. रेलवे ने कहा है कि इन नए नियमों से खासकर उन यात्रियों को राहत मिलेगी, जिन्हें लंबी दूरी की यात्रा करनी होती है और जो दूसरे शहरों से ट्रेनों तक पहुंचते हैं. सीट की जानकारी पहले मिलने से वे समय पर अपनी यात्रा की तैयारी कर सकेंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version