महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक शख्स की पत्नी गायब हो गई थी। उसने काफी तलाश की लेकिन पत्नी नहीं मिली। यह शख्स दो दिन बाद अपने दोस्त के यहां गया तब उसने देखा कि उसकी पत्नी और उसके दोस्त की लाश फ्लैट में सड़ी-गली हालत में मिली। इस शख्स की पत्नी 17 नवंबर को घर से लापता हुई थी। यह घटना ठाणे जिले के अंबरनाथ फ्लैट की है। महिला का नाम जयंती शाह है। महिला के पति अजीत ने शिवाजी पुलिस स्टेशन पर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दूसरा शव उसके दोस्त संदीप सक्सेना का था। पुलिस ने इस घटना को देखकर अंदाजा लगाया कि संदीप ने गले काटने वाली स्टोन कटर का इस्तेमाल किया था। संदीप ने पहले महिला की हत्या की उसके बाद खुद का गला काट लिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी और बताया कि अजीत और संदीप एक ही फर्म में काम करते थे। संदीप अक्सर अजीत के घर जाया करता था। अजीत की पत्नी और संदीप के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो चुकी थी। आपको बता दें कि संदीप और जयंती के बीच संबंध बन रहे थे जिसका विरोध अजीत ने किया। इसके बाद 17 नवंबर को जयंती घर से लापता हो गई। दो दिन बाद जब अजीत के फ्लैट में जांच की तब दोनों की बॉडी मिली।
पत्नी को ढूंढते दोस्त के घर पहुंचा पति, अंदर का दृश्य देखकर उड़ गए होश…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
