भारत की पहली मिस इंडिया मेहर कैस्टेलिनो के निधन की दुखद खबर सामने आई है। पहली मिस इंडिया होने के अलावा वह एक मशहूर फैशन जर्नलिस्ट भी रहीं। उनके निधन की जानकारी फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की है।

उनके परिवार में उनके बेटे कार्ल, बहू निशा और बेटी क्रिस्टिना हैं। मुंबई में मेहर कैस्टेलिनो का जन्म हुआ था।साल 1964 में मेहर कैस्टेलिनो पहली फेमिना मिस इंडिया बनी थीं। आगे चलकर उन्होंने फैशन आर्टिकल लिखने शुरू किए और इस फील्ड में अपना करियर बनाया। उनका काम कई इंटरनेशनल पब्लिकेशन में छपा। मेहर ने कई इंटरनेशनल फैशन डिजाइन का इंटरव्यू लिया, इंटरनेशनल फैशन की जानकारी भारतीय पाठकों तक पहुंचाई। साल 2006 में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक के लिए भी फैशन राइटर के तौर पर काम किया। 

रिपोर्ट्स की मानें तो मेहर ने अपने करियर में 2000 से भी ज्यादा लाइव शोज के लिए परफॉर्म किया और अपने ड्रेसिंग सेंस और ग्लैमर के जादू से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. चूंकि वे पहली मिस इंडिया थीं तो उन्होंने अपनी इस उप्लब्धि को अपना हथियार बनाकर बड़ी जिम्मेदारी का काम किया और लोगों को ताउम्र इंस्पायर किया. उन्होंने देश-विदेश के 130 के करीब नामी मैगजीन्स और न्यूजपेपर्स के लिए लेख लिखे. एक फुल टाइम फैशन जर्नलिस्ट के तौर पर उन्होंने अपना पहला आर्टिकल साल 1973 में लिखा था. इसके बाद वह फैशन पत्रकार बन गईं और उनके आर्टिकल लगभग 130 नेशनल और इंटरनेशनल न्यूजपेपर्स और मैगजीनों में छपते रहे। उनका नाम फैशन और लाइफस्टाइल के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण आवाज के रूप में पहचाना जाने लगा। मेहर ने भारतीय समाज में फैशन की समझ और विचारधारा को गहराई से प्रभावित किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version