रायपुर. छत्तीसगढ़ संत संगठन सदगुरु कबीर विश्व शांति मिशन द्वारा 4 जनवरी 2026 को सदगुरु कबीर स्मृति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. आयोजन समिति के श्री रविकर साहेब ने बताया कि आध्यात्म सम्मेलन के नाम से होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन अटल बिहारी वाजपेई ऑडिटोरियम मेडिकल कॉलेज परिसर रायपुर में किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विशिष्ठ अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शिरकत करेंगे. कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 21दिसंबर 2025 को एक आवश्यक बैठक साहू समाज कार्यालय साहू काम्प्लेक्स टिकरापारा में रखी गई है.

