कटघोरा वन मंडल में 24 घंटे के भीतर लोनर हाथी ने दो महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया हे। बुधवार की रात चैतमा रेंज में एक महिला को मौत की नींद सुलाने के बाद लोनर हाथी जटगा रेंज के गांव बिँझरा पहुंच गया। जहां इसके आश्रित ग्राम चंदनपुर में एक महिला को सूंड से पटक कर मार डाला। जिसने भी मौत के बाद महिला के क्षत विक्षत शव को देखा उसका दिल दहल गया। हाथी ने महिला को पहले पटका फिर कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने महिला का एक हाथ भी उखाड़ कर अलग फेंक दिया। वहीं हाथी ने अपना एक दांत महिला के सिर में घुसा दिया। जानकारी के अनुसार जटगा रेंज के गांव बिँझरा के आश्रित ग्राम चंदनपुर में 36 वर्षीय महिला मीना बाई और उसे पति सुबह बाड़ी होते हुए दोनों दिशा मैदान के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनका हाथी से सामना हो गया। पति रामकुमार धोबी मौके से भाग निकला लेकिन मीना बाई को हाथी ने मौत के घाट उतार दिया। जिसमें मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गयी।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

