नारायणपुर से एक हदयविदारक खबर सामने आई है। गुरूवार सुबह नारायणपुर थाना क्षेत्र के अटल चौक पर हुए भीषण सडक़ हादसे में पिता और पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही अंबालिका यात्री बस अटल चौक के पास सडक़ किनारे सवारी उतारने के लिए रूकी हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे पुत्र को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान केरसई निवासी अंकित तिग्गा (पुत्र) और अलेक्जेंडर तिग्गा (पिता) के रूप में हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version