मोबाइल इंटरनेट डाटा को लेकर एक भाई दूसरे भाई की जान का दुश्मन बन बैठा। डाटा खत्म करने पर के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट में कई बार चाकू घोंपकर दिया। खून से सने घायल युवक को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजस्थान के जोधपुर शहर में रहने वाले राय और बड़े भाई रमन में इंटरनेट डाटा पैकेज को खत्म करने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि छोटे भाई राय ने मोबाइल में दिन का मिलने वाला इंटरनेट डाटा खत्म कर दिया था। इसके बड़ा भाई रमन गुस्से में तिलमिला गया और विवाद करने लगा। इस दौरान दोनों भाईयों में जमकर कहासुनी भी हुई। तभी बड़ा भाई रमन अपने छोटे भाई राय को मकान की छत पर ले गया और उसके सीने पर चाकू घोंप दिया। इस वारदात की सूचना के बाद स्थानीय महामंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के साथ उसे अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने छोटे भाई राय को मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई राय की मौत के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया। तभी मौका पाकर आरोपी बड़ा भाई रमन घटना स्थल से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने रेलवे स्टेशन से ही धरदबोचा।
मोबाइल इंटरनेट डाटा को लेकर भाई बना भाई की जान का दुश्मन, जानियें कैसे…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
