नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप का आगाज 21 जनवरी, 2026 से होगा। इसके लिए शनिवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान किया गया। यह टीम न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलकर अपनी तैयारियों को और पुख्‍ता करेगी। टीम में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को भारतीय स्‍क्वॉड में जगह नहीं दी गई है। अब अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

टी20 सीरीज का आगाज 21 जनवरी, 2026 से होगा। वहीं टी20 विश्‍व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। विश्‍व कप और न्‍यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान भारत की आदर्श प्‍लेइंग 11 क्‍या हो सकती है? आइए जानते हैं।

गिल का कटा पत्‍ता

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल को भारतीय स्‍क्वॉड में जगह नहीं दी गई है। इससे भारत की ओपनिंग पेयर की समस्‍या खत्‍म हो गई है। अब अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। दोनों टीम को तेज शुरुआत दिलाते हैं। 3 नंबर पर तिलक वर्मा और 4 पर सूर्यकुमार यादव का आना तय है। हालांकि, सूर्या की फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय है। लंबे समय से भारतीय टी20 कप्‍तान का बल्‍ला खामोश है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version