रायपुर। राजधानी के खमतराई ओवरब्रिज पर बीती रात चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई. वाहन में सवार चार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली. घटना के बाद कुछ ही मिनटों में स्कॉर्पियो पूरी तरह आग की चपेट में आ गई.

सूचना मिलते ही दमकल विभाग को बुलाया गया, लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version