Deepak Joshi and Pallavi Raj Saxena Marriage : मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता दीपक जोशी और कांग्रेस नेता पल्लवी राज सक्सेना संग शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस कथित शादी की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। दीपक और पल्लवी की उम्र में 20 साल का बड़ा अंतर है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे एवं शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके बीजेपी नेता दीपक जोशी और कांग्रेस नेता पल्लवी राज सक्सेना संग शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस कथित शादी की तस्वीरें भी तेजी से वायरल हो रही हैं। दीपक और पल्लवी की उम्र में 20 साल का बड़ा अंतर है। हालांकि, दोनों की ही ओर से इस शादी की औपचारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। हालांकि, माना जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी सामने आ सकती है।

बताया जा रहा है कि दीपक जोशी और पल्लवी की यह कथित शादी बीते 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में हुई थी। सोशल मीडिया पर इस कथित शादी की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों के मुताबिक, 63 साल के दीपक जोशी ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव 43 वर्षीय पल्लवी राज सक्सेना से शादी कर ली है। दीपक और पल्लवी की उम्र में 20 साल का बड़ा अंतर है। दीपक जोशी की यह तीसरी शादी बताई जा रही है। लाइव हिन्दुस्तान इस शादी और वायरल तस्वीरों की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी कहा जा रहा है कि पल्लवी ने ही इस शादी की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की थीं, जो बाद में डिलीट कर दी गई थीं। हालांकि, कांग्रेस नेता बृजेन्द्र शुक्ला ने दीपक जोशी और पल्लवी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुई उन्हें बधाई दी है। सामने आई शादी की वायरल तस्वीरों में दीपक पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं।

3 बार के विधायक हैं दीपक जोशी

पूर्व सीएम के बेटे और देवास जिले से आने वाले दीपक जोशी भाजपा के एक कद्दावर नेता के रूप में जाने जाते है। 1983 से भाजपा के सदस्य रहे दीपक 2003 में बागली से विधायक बने थे। वह 3 बार के विधायक हैं, 2023 में उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने भाजपा का छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। लेकिन कांग्रेस सरकार गिरने और भाजपा सरकार बनने पर फिर से वह शिवराज सिंह चौहान के साथ वापस भाजपा में शामिल हो गए थे। पल्लवी महिला कांग्रेस की पूर्व सचिव रह चुकी हैं। दीपक जोशी की पहली पत्नी विजया का 2021 में कोरोना के चलते निधन हो गया था।

इस बीच मीडिया में चल रही खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दीपक जोशी और पल्लवी राज सक्सेना ने 4 दिसंबर को आर्य समाज मंदिर में दीपक के परिवार के सामने शादी की है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version