रायपुर। वैकल्पिक चिकित्सक संघ ने राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम से मिलकर छत्तीसगढ़ में भी मध्यप्रदेश व राजस्थान की तर्ज पर अपने-अपने पैथी में चिकित्सा व्यवसाय करने देने की मांग किए हैं। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश व राजस्थान में सभी वैकल्पिक चिकित्सकों, इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों को अपने पैथी में प्रैक्टिस करने के लिए कानूनी अनुमति वहां की राज्य सरकार ने दे दिए हैं। साथ ही वहां इन चिकित्सकों को भी कोरोना वारियर्स के रूप में चिह्नांकित कर, कोरोना से बचाव सुरक्षा में सहयोग लिये जा रहे हैं। माननीय उच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट की पूर्व की फैसला भी इन चिकित्सकों के हित में इनके पक्ष में अपने पैथी में चिकित्सा व्यवसाय करने देने की कानूनी अनुमति प्रदान करता है। सांसद फूलोदेवी नेताम ने इन चिकित्सकों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिला कर सकारात्मक पहल कर हल निकालने का भरोसा दिलाया है। इसके पहले भी संघ के मीडिया प्रभारी डॉ.अश्वनी साहू के नेतृत्व में 11 नवंबर को मुख्यमंत्री के अमलेश्वर आगमन के दौरान भी इलेक्ट्रो होमियोपैथी चिकित्सकों की समस्याओं के निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा गया था। राज्य सभा सांसद फूलोदेवी नेताम से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रुप से संघ के डॉ. राजेन्द्र चुटे, डॉ.मंजीत सलूजा, डॉ.पीपी मिश्रा, डॉ. श्रीमती तृष्णा साहू, डॉ. मनोहर गुप्ता, डॉ. सुरेश गुप्ता, डॉ. उमेश मिश्रा शामिल रहे। सभी चिकित्सकों ने राज्य की भूपेश बघेल कांग्रेस सरकार से त्वरित समाधान का निवेदन किए हैं, राज्य सरकार से विधिसम्मत अपने पैथी में कानूनी अनुमति मिलने से हमारे छत्तीसगढ़ के लाखो चिकित्सको के मन से भी असुरक्षा की भावना खत्म होकर सम्मानपूर्वक अपना चिकित्सा व्यवसाय करने में सुविधा होगी। वैसे भी वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व भी वर्तमान सरकार ने प्रदेश के सभी अपंजीकृत चिकित्सकों को उचित प्रशिक्षण देकर पंजीकृत करने का वादा किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version