मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड जैसी खौफनाक वारदात अब उत्तर प्रदेश में संभल जिले के चंदौसी में सामने आई है। यहां पत्नी रूबी ने अपने प्रमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की बेरहमी से हत्या कर दी। पहले हथौड़े और राड से ताबड़तोड़ वार कर जान ली, फिर एंगल ग्राइंडर (लोहे के एंगल और पत्थर आदि काटने का उपकरण) से शव को कई टुकड़ों में काट दिया। गर्दन, एक हाथ, दूसरे हाथ का पंजा और दोनों पैर अलग कर दिए। पहचान मिटाने की नीयत से धड़ नाले में फेंक दिया, जबकि कटे हुए अंग राजघाट ले जाकर गंगा में बहा दिए। वारदात के बाद पत्नी ने 24 नवंबर को खुद थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी, ताकि उसपर कोई शक न करे।
पुलिस के अनुसार 15 दिसंबर को नगर से सटे पत्रुआ गांव के नाले में एक क्षत-विक्षत और सड़ी-गली हालत में धड़ के साथ एक हाथ था, लेकिन उसका पंजा नहीं था। कटे हुए हाथ पर राहुल नाम गुदा होने से दो दिन बाद शिनाख्त की दिशा में जांच आगे बढ़ी। इसी कड़ी में पता चला कि चुन्नी मोहल्ला निवासी रूबी ने कई दिन पहले अपने पति राहु की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नाले में धड़ मिलने पर पुलिस ने रूबी को बुलाकर शव और कपड़े दिखाए तो उसने पति का शव होने से इन्कार कर दिया। इसके बाद शक होने पर पुलिस ने रूबी के पड़ोसियों को भी कपड़े व शव दिखाया। उन्होनेें शव राहुल का ही होने की जानकारी दी।
Previous Articleउत्तर छत्तीसगढ़ में कोहरे का कहर
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

