ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य के खिलाफ 3800 पेज का चालान पेश किया। साथ ही 83 गवाहों की सूची सौंपी गई है। इसमें बताया गया है कि घोटाले के लिए गठित सिंडिकेट के जरिए हुई अवैध वसूली की रकम चैतन्य भी लाभांवित होते थे। जांच के दौरान इस घोटाले में सीधे संलिप्ता मिली है। तमाम वट्सऐप चैट और गवाहों से पूछताछ के दौरान इसके इनपुट मिले है। जिसमें शराब घोटाला करने अलग-अलग लेयर बनाने की जानकारी मिली है। इसके सिंडिकेट का संचालन एवं नियंत्रण चैतन्य के हाथ में था। घोटाले के जरिए एकत्रित अवैध रकम का हिसाब भी मिला।

