सड़क निर्माण कार्य के लिए मजदूरों को बुलाने पहुंचे भाजपा नेता और जनपद सदस्य अक्षय गर्ग की धारदार हथियार से नृशंस हत्या कर दी गई। मजदूर आवास से बाहर निकलने से पहले कार में सवार होकर आए नकाबपोश हमलावरों ने चाकू और धारदार टंगिया से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया। डेढ़ मिनट के भीतर तीन हमलावरों ने लगातार 15 से अधिक वार कर उन्हें लहुलूहान कर दिया। लगभग 40 मिनट बाद अक्षय के भाई मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं और विरोध स्वरूप बाजार बंद रहा।
कटघोरा के कारखाना मोहल्ला निवासी अक्षय गर्ग भाजपा की राजनीति में सक्रिय थे और क्षेत्र में एक बड़े ठेकेदार के रूप में उनकी पहचान थी। वर्तमान में कटघोरा और पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाइ) के कई कार्य चल रहे थे, जिनमें एक कार्य कटोरी नागोरी से केशलपुर के बीच सड़क निर्माण का भी था। इस कार्य में लगे मजदूरों के लिए अक्षय ने केशलपुर में आवास का निर्माण कराया था। मंगलवार को सुबह लगभग 10 बजे, अक्षय अपनी इनोवा कार में कटघोरा से 35 किलोमीटर दूर केशलपुर पहुंचे। उन्होनें मजदूरों को दरवाजा खटखटा कर बुलाया और बाहर खड़े होकर उनका इंतजार किया। पास में अलाव जल रहा था। इसी दौरान एक कार रूकी, जिसमें से तीन लोग बाहर निकले और एक व्यक्ति कार में बैठा रहा। तीनों हमलावरों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। अलाव के पास खड़े अक्षय पर पीछे से चाकू और टंगिया से हमला किया गया। उन्हें जेंजरा के पास स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version