बेमेतरा, ग्राम मजगांव में बुधवार की सुबह सालिक राम की पत्नी सावित्री का मृत शरीर उनके घर में पाया गया। जब मृतका की सास घर पहुंची, तो उसने देखा कि सावित्री का शव बरामदे में पड़ा हुआ था और उसके गले में चुनरी का फंदा था। इस स्थिति को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सावित्री की हत्या चुनरी से गला दबाकर की गई हैं। गांव के लोग इस घटना के बारे में पूरी तरह जानकारी ले पाते इससे पहले गांव से ही कुछ दूरी पर एक खेत में मृतिका के पति सालिक राम साहू का शव फंदे पर लटकता पाया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ग्रामीणा का मानना है कि यह मामला पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद का परिवाम हो सकता हैं।

गांव में छाया सन्नाटा : पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या करने की इस घटना ने न केवल गांव, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी दहशत का माहौल बना दिया हैं। ग्रामीणों में भय का आलम हैं, क्योकि इस प्रकार की घटना गांव में पहली बार हुई हैं। पति पत्नी के बीच किसी प्रकार के विवाद की कोई जानकारी नहीं हैं, जिससे लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसी स्थिति कैसे उत्पन्न हुई, जिसमें सालिक राम साहू ने अपनी पत्नी की हत्या कर आत्महत्या कर ली।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version