गाजियाबाद – नमो भारत ट्रेन में अश्लील हरकत का वीडियो वायरल होने के सिलसिले में गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि वायरल सीसीटीवी फुटेज 24 नवंबर को दुहाई से मुरादनगर स्टेशन तक की यात्रा के दौरान का है, जिसमें दुहाई स्थित एक संस्थान के छात्र और छात्रा आपत्तिजनक हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं और पास की सीट खाली हैं.एफआईआर के अनुसार यह घटना 24 नवंबर 2025 की है. ट्रेन संख्या 23 दुहाई से मुरादनगर की ओर जा रही थी. आरोप है कि प्रीमियम कोच में सफर कर रहे एक युवक और एक युवती ने सार्वजनिक रूप से अश्लील कृत्य किया, जिससे सार्वजनिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंची. इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 296 और 77 के तहत केस दर्ज किया गया है.

उसने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की. मुख्य सुरक्षा अधिकारी दुष्यंत कुमार ने ट्रेन ऑपरेटर ऋषभ कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है.

शिकायत में कहा गया है कि ऋषभ कुमार ने ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज का दुरुपयोग करते हुए अपने मोबाइल फोन से अवैध तरीके से वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सार्वजनिक कर दिया, जिससे कथित रूप से नमो भारत सेवा की छवि खराब हुई है. अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद ऋषभ कुमार को निलंबित कर दिया गया है.

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे छात्र और छात्रा को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version