बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में शराब की दुकान के बगल में चखने की दुकान चलाने वाले की हत्या के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए. पुलिस इस हत्याकांड के बाद वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई. इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. इससे वो घायल हो गए. पुलिस ने तीन बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा.सभी पांचों बदमाश गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं.पुलिस का कहना है कि सभी गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई  की जा रही है.

मंजीत सिंह और संदीप सिंह उर्फ़ गोलू हैं.ये दोनों पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं. इनके तीन साथियों प्रवीण सिंह, प्रभात सिंह और अतुल सिंह को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया. इन बदमाशों पर गुरुवार रात रसड़ा थाना क्षेत्र के राघोपुर चट्टी पर शराब की दुकान के बगल में चखना की दुकान लगाए एक दुकानदार की संतोष की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है.पुलिस का कहना है कि हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी.इस दौरान ही इन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके जबाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी.

इस मुठभेड़ के बारे में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल का कहना है कि मृतक संतोष सिंह गाजीपुर का रहने वाला था.उन्होंने बताया कि संतोष राघोपुर चट्टी पर शराब की दुकान के बगल में चखना की दुकान लगाता था. हमलावर मृतक के जानने वाले थे. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version