राजधानी सहित पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। फिलहाल प्रदेश में कोई सिस्टम नहीं है। इसके चलते अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। हालांकि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पाकेट में शीतलहर चलने और सुबह के समय कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है।
तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दुर्ग संभाग के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चली, जिससे सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ा रहा। अन्य जिलों की बात करें तो माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। बिलासपुर में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 13.1, पेंड्रारोड में अधिकतम 24.2 और न्यूनतम 9.0, अंबिकापुर में अधिकतम 22.9 और न्यूनतम 5.7 तथा जगदलपुर में अधिकतम 28.5 और न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्टेशनों पर वर्षा नहीं हुई और आर्द्रता सुबह के समय अधिक रही।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version