राजकोट: आखिरी लम्हों में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में सिलेक्ट किए गए रिंकू सिंह का विजय हजारे ट्रॉफी में बल्ला जमकर बोल रहा है. चंडीगढ़ के खिलाफ राजकोट में खेले गए मैच में रिंकू ने सिर्फ 60 गेंद में 106 रन की नाबाद पारी खेल डाली. रिंकू का ये लिस्ट ए क्रिकेट में बेस्ट स्कोर और दूसरी सेंचुरी है. हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 48 गेंद में 67 रन बनाए थे.

11 चौके और चार छक्के से सजी पारी
विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में यूपी की कप्तानी संभाल रहे इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 चौके और चार छक्के लगाए. पांचवें नंबर पर उतरते हुए रिंकू ने 176.67 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए अपनी टीम का स्कोर 367/4 तक पहुंचाया. रिंकू के अलावा आर्यन जुयाल ने भी 134 रन की पारी खेली. दोनों के बीच 77 गेंद में 134 रन की पार्टनरशिप हुई. इसके बाद पांचवें विकेट के लिए प्रशांत वीर के साथ 35 गेंद में 63 रन की साझेदारी जोड़ी.

टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा हैं रिंकू
पहले ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें भारतीय वर्ल्ड कप टीम से बाहर किया जाना कोई गलती नहीं थी, लेकिन अब टीम में चुने जाने के बाद उन्हें तैयारी के लिए भरपूर समय मिल रहा है. रिंकू जिस अंदाज में रन बना रहे हैं उससे सिलेक्टर्स खुश होंगे कि उन्होंने सही घोड़े पर दांव लगाया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version