विजय हजारे ट्रॉफी में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान मुंबई के स्टार बल्लेबाज और सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को सिर और कंधे में चोट लग गई। चोट लगने के बाद उन्हें स्ट्रेचर के जरिए मैदान से बाहर ले जाया गया और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनका सीटी स्कैन किया जाएगा।

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर नहीं हो रहा है, जिसकी वजह से अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि चोट कैसे लगी। हालांकि, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रघुवंशी को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया जाता देखा जा सकता है। इस दौरान टीम के फिजियो और सपोर्ट स्टाफ भी उनके साथ ग्राउंड से बाहर जाते नजर आए।

आपको बता दें कि सवाई मानसिंह स्टेडियम में यह विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले मुंबई ने इसी मैदान पर सिक्किम को हराया था। इस मुकाबले में उत्तराखंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 331 रन बनाए। मुशीर खान और सरफराज खान ने 55-55 रनों की पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके और पहली गेंद पर आउट हो गए। हार्दिक तमोरे ने 82 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं शम्स मुलानी ने 48 रन बनाए। इस दौरान उत्तराखंड के लिए देवेंद्र सिंह बोरा ने तीन विकेट चटकाए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version