बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ. आसनसोल मंडल के लाहाबोन और सिमुलतला स्टेशनों के बीच सीमेंट लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. इस दुर्घटना के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और बहाली का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है.

यह घटना 27 दिसंबर की रात करीब 11:25 बजे हुई. जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी जसीडीह से झाझा की ओर जा रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ उसके 10 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसा बरुआ नदी पुल के पास हुआ.

दुर्घटना में मालगाड़ी के आठ से दस डिब्बे पटरी से उतर गए. इनमें से 5डिब्बे सीधे पुल से नीचे नदी में गिर गए. डिब्बों में बड़ी मात्रा में सीमेंट लदा हुआ था, जो गिरते ही पुल और उसके आसपास बिखर गया. इससे रेल पटरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

हादसे के बाद किउल–जसीडीह रेलखंड पर अप और डाउन दोनों लाइनें बंद हो गईं. कई यात्री और मालगाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गई हैं. इस वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

सूचना मिलते ही आसनसोल, मधुपुर और झाझा से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (ART) टीमों को मौके पर भेजा गया. रेलवे अधिकारी, रेल पुलिस और आरपीएफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पटरी को ठीक करने और परिचालन बहाल करने का काम युद्धस्तर पर जारी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version