बीजापुर। जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र मुनगा–पेद्दाकोरमा इलाके में सुरक्षा बलों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम किया है। सोमवार को डीआरजी बीजापुर, थाना गंगालूर एवं बीडीएस की संयुक्त टीम क्षेत्र में अभियान पर निकली थी। इस दौरान माओवादियों द्वारा लगाया गया 10 किलोग्राम वजनी IED बरामद किया गया और मौके पर ही सुरक्षित नष्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार, संयुक्त सुरक्षा बल अभियान के दौरान डीमाइनिंग कार्रवाई करते हुए मुनगा रोड से कुछ दूरी पर पगडंडी मार्ग में यह IED पाया। सूचना मिलते ही बीडीएस बीजापुर की टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उक्त IED को मौके पर ही सुरक्षित नष्ट किया।

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, एक IED टिफिन बॉक्स में, दूसरा बीयर की बोतल में लगाया गया था. दोनों ही IED प्रेशर मैकेनिज्म से लैस थे, जिससे साफ है कि नक्सलियों का मकसद सड़क मार्ग से गुजरने वाले सुरक्षा बलों, निर्माण कार्य में लगे मजदूरों या आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाना था.

बम डिस्पोजल टीम ने सुरक्षित किया क्षेत्र: IED मिलने के बाद पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया. सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए CRPF 199 वाहिनी की बम डिस्पोजल (BDD) टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने दोनों IED को मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया. इस दौरान किसी तरह की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ.

बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने साफ कहा है कि माओवादियों की हिंसक और विध्वंसक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा. क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास कार्यों की रक्षा के लिए अभियान लगातार जारी रहेंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version