नई दिल्‍ली. चांदी के लिए सोमवार काफी भारी रहा और सिल्‍वर का रेट 9% गिर गया. यह पिछले पांच सालों में दिन में चांदी में आई सबसे बड़ी गिरावट थी. वहीं आज यानी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के भाव में स्थिरता नजर आ रही है. सोने का भाव भी आज स्थिर है. ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, चांदी 71 डॉलर प्रति औंस से थोड़ा ऊपर कारोबार कर रही है. सिंगापुर के बाजार में चांदी का भाव 71.74 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा है. गौरतलब है की कल चांदी ने एक बार 84.01 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. अन्य कीमती धातुओं जैसे प्लेटिनम और पैलेडियम में आज भी कमजोरी का रुख बना हुआ है. सोमवार को इनमें दोहरे अंकों की गिरावट देखी गई थी. ब्लूमबर्ग डॉलर स्पॉट इंडेक्स में पिछले सत्र के मुकाबले कोई खास बदलाव नहीं देखा जा रहा है.

सोमवार सुबह मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज यानी एमसीएक्‍स पर चांदी की वायदा कीमत 6 फीसदी का अपर सर्किट मारते हुए 2,54,835 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पहुंच गई थी. आखिर में एमसीएक्‍स पर इसकी कीमत 8 फीसदी गिरावट के साथ 2,32,663 रुपये पर आ गई. इसका मतलब हुआ कि एक ही दिन में चांदी के भाव में 22,172 रुपये की गिरावट आ गई.

मुनाफावसूली से आई गिरावट

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोना और चांदी में तेज बिकवाली मुख्य रूप से ‘मुनाफावसूली’ (Profit Booking) के कारण हुई है. साल के अंत में आई जबरदस्त तेजी के बाद ट्रेडरों ने अपना मुनाफा सुरक्षित करना बेहतर समझा. तकनीकी संकेतकों ने पहले ही यह इशारा कर दिया था कि कीमतों में बढ़त बहुत अधिक और बहुत तेज हो चुकी है, जिससे ‘ओवरबॉट’ (Overbought) की स्थिति पैदा हो गई थी. इसके अलावा साल के अंत में बाजार में लिक्विडिटी (Liquidity) की कमी ने इस उतार-चढ़ाव को और ज्यादा गहरा कर दिया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version