एक्टर सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली एक्ट्रेस ईशा मालवीय (Isha Malviya) इस समय लाफ्टर शेफ्स (Laughter Chefs) में नजर आ रही हैं. वहीं, अब खबर है कि वो टीवी के बाद जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं. हाल ही में एक्टर गुरनाम भुल्लर (Gurnam Bhullar) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पंजाबी फिल्म में ईशा मालवीय (Isha Malviya) के एंट्री पर मुहर लगा दी है.

फिल्म में होगा ईशा का ये किरदार

बता दें ईशा मालवीय (Isha Malviya) और गुरनाम भुल्लर (Gurnam Bhullar) की फिल्म का नाम ‘इश्कां दे लेखे’ (Ishqa’n De Lekhe) है. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि ये रोमांटिक फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ये एक लव स्टोरी है, जिसे मनवीर बराड़ ने निर्देशित किया है और जस्सी लोहका ने लिखा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘इश्कां दे लेखे’ (Ishqa’n De Lekhe) में ईशा मालवीय (Isha Malviya) और गुरनाम भुल्लर (Gurnam Bhullar) को जसनीत और समर की भूमिका में देखा जाएगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version