देशभर में लव जिहाद पर बहस छिड़ी हुई है. बीजेपी शासित राज्य इसको लेकर कानून बनाने की मांग कर रहे हैं. अब इसी बीच टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने कहा है कि प्यार बहुत व्यक्तिगत है. लव और जिहाद को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता. चुनाव से ठीक पहले कुछ लोग इस तरह के विषयों के साथ आते हैं. यह एक व्यक्तिगत पसंद है कि किसके साथ आप रहना चाहते हैं. प्यार में रहें और एक-दूसरे के प्यार में पड़ते रहें. धर्म को राजनीतिक औजार न बनाएं.
