बसेड़ी – नादनपुर थाना क्षेत्र के गांव ताजपुरा में रात जन्मदिन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 7 वर्षीय बालिका और एक महिला घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मासूम बालिका के कंधे में गोली लगने के बाद पार कर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से आरोपित फरार है। वहीं, घटनाक्रम को लेकर पुलिस में एफआइआर दर्ज हुई है।

बसेड़ी उपखंड के नादनपुर थाना क्षेत्र के गांव ताजपुरा में गुरुवार रात जन्मदिन समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से 7 वर्षीय बालिका और एक महिला घायल हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मासूम बालिका के कंधे में गोली लगने के बाद पार कर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। घटना के बाद से आरोपित फरार है। वहीं, घटनाक्रम को लेकर पुलिस में एफआइआर दर्ज हुई है।

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव ताजपुरा में दो जन्मदिन के कार्यक्रम चल रहे थे। एक कार्यक्रम में युवक धर्मेन्द्र ठाकुर निवासी ओखरपुर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि पड़ोस में ही दूसरा जन्मदिन का कार्यक्रम चल रहा था। धर्मेन्द्र वहां पहुंंच गया। यहां पर कुछ महिलाएं डांस कर रही थी। इस बीच अचानक धर्मेन्द्र ने हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें एक बालिका भूरो पुत्री उदयभान और महिला रामवती पत्नी भगवान दास घायल हो गई। जिसमें बालिका भूरो के गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक हुई घटना से अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर इलाज जारी है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। उक्त घटना संग्राम पुत्र रोशन के घर पर हुई। संग्राम के घर उसकी बहन के पुत्र का जन्मदिन कार्यक्रम मनाया जा रहा था। जबकि दूसरा कार्यक्रम पान सिंह के घर पर चल रहा था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version