लेजेंड्री स्क्रीन राइटर जावेद अख्तर ने अपने डीपफेक वीडियो के साथ किए जा रहे भड़काने वाले दावों को लेकर नाराजगी जाहिर की है और लीगल एक्शन उठाने की चेतावनी दी है. जावेद अख्तर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने कथित वीडियो पर सफाई दी. उन्होंने लिखा, एक फ़र्ज़ी वीडियो सर्कुलेट हो रहा है जिसमें मेरी कंप्यूटर से बनाई गई फेक फोटो है, जिसमें मेरे सिर पर टोपी है और दावा किया जा रहा है कि आखिरकार मैं भगवान की शरण में चला गया हूं.

वीडियो में जावेद अख्तर टोपी लगाए हुए नजर आ रहे हैं और इसमें ये दावा किया जा रहा है कि वह ऊपरवाले की शरण में चले गए हैं। चूंकि लोग उन्हें कट्टर नास्तिक के तौर पर जानते हैं और वीडियो में दिखाए जावेद अख्तर के इस अचानक हृदय परिवर्तन को देखकर कई लोग हैरान हुए। जावेद का ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद अब जावेद ने खुद सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मनगढ़ंत बताकर खारिज कर दिया। अब इस वीडियो पर जावेद अख्तर ने रिएक्ट किया है।

आगे उन्होंने लिखा, यह बकवास है. मैं इस मामले की साइबर पुलिस में रिपोर्ट करने के बारे में गंभीरता से सोच रहा हूं और इस फेक खबर के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और इसे फॉरवर्ड करने वाले कुछ लोगों को मेरी इज्जत और विश्वास को नुकसान पहुंचाने के लिए कोर्ट में घसीटूंगा.

गौरतलब है कि जावेद अख्तर बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, जिन्होंने शोले, जंजीर, सागर , डॉन और मिस्टर इंडिया जैसी फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा है. वहीं इसमें उनका साथ सलीम खान ने भी दिया है. हालांकि कुछ समय के बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version