नई दिल्ली। केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर रविवार को भीषण आग लग गई, जिसमें स्टेशन के पास बनी पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा टू-व्हीलर गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 के पास बने टू-व्हीलर पार्किंग एरिया में हुई, जिससे यात्रियों और आस-पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, आग लगने की जानकारी सुबह करीब 6.45 बजे मिली। आग की लपटों नें तेजी से पार्किंग एरिया को अपनी चपेट में ले लिया। यहां रोजाना आमतौर पर 500 से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर खड़े होते हैं।

माना जा रहा है कि खड़ी गाड़ियों में मौजूद फ्यूल की वजह से आग तेजी से फैली और उसकी तीव्रता बढ़ गई, जिससे कुछ ही मिनटों में भारी नुकसान हो गया। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंच गए।

फायर टेंडर्स ने आग पर पाया काबू

फायर टेंडर्स को आग बुझाने में करीब आधा घंटे के समय लगा और आग के सफलतापूर्वक बुझा दिया गया। हालांकि धुआं पूरे इलाके में कुछ समय तक छाया रहा, जिससे यात्रियों और स्टेशन स्टाफ को परेशानी की सामना करना पड़ा।

कई गाड़ियां पूरी तरह जलकर हुईं खाक

चश्मदीदों ने बताया कि कई गाड़ियां पूरी तरह जल गईं, जबकि कई अन्य को आंशिक नुकसान हुआ। पार्क की गई गाड़ियों के मालिक, जिनमें से कई रोजा आने-जाने वाले लोग हैं, घटना के बारे में सुनकर मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्होंने देखा कि उनकी दोपहिया गाड़ियां जलकर राख हो गई थीं। नष्ट हुई गाड़ियों की सही संख्या का पता अभी अधिकारी लगा रहे हैं।

हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाएगी कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट, फ्यूल लीक या किसी अन्य कारण से लगी थी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version