राजनांदगांव। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण तथा इससे लोगों को बचाव के लिए प्रशासनिक स्तर पर जिले में विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। बैठकों के माध्यम से विशेषकर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। सड़कों पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना प्रभावित मरीजों के लिए भी सख्ती बढ़ा दी गई है। घर-घर जाकर उनका निरीक्षण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद जिला मुख्यालय राजनांदगांव में बिना मास्क पहने घूमने वाले 45 लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम की टीम दुकानों में भी पहुंच रही है और यह देखा जा रहा है कि, दुकानदार या ग्राहक मास्क लगा रहे हैं या नहीं। इसके अलावा पाटेकोहरा बैरियर के टीआई के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर वहां के पूरे स्टाफ की कोरोना सैंपलिंग की गई। प्रशासन का मानना है, ठंड बढऩे के साथ ही कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है और ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह कोरोना से बचाव संबंधी अनिवार्य नियमों का सजगता से पालन करें। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए राजनांदगांव कलेक्टर टीके वर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कड़ाई बरतना शुरू कर दिया है। वह धनात्मक मरीज जो होम आइसोलेशन में रह रहे हैंए उनका घर-घर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों व उनके परिजन को होम आइसोलेशन के प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने की समझाइश दी जा रही है। उन्हें साफतौर पर यह कहा गया है कि, जब तक होम आइसोलेशन की अवधि पूरी नहीं होती, तब तक परिवार का कोई भी सदस्य बाहर न निकलें। होम आइसोलेशन प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर भारतीय दंड संहिता डीएमए अधिनियम 2005 एवं महामारी रोग अधिनियम 1857 के विभिन्न प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में सर्दीए खासीए जुकाम सहित अन्य साधारण बीमारियों से पीडि़त मरीजों की लगातार जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है। मास्क पहनने, हाथों को सैनिटाइज करने तथा दो गज की दूरी का पालन करने की अपील के साथ ही लोगों से शासन के निर्देशों का पालन कराने पर सतत जोर दिया जा रहा है। इस संबंध में सीएमएचओ डा. मिथलेश चौधरी ने कहा, सर्दी के मौसम में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एहतियात बरतते हुए तैयारी तेज कर दी गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना प्रभावित मरीजों के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना की रोकथाम करने के लिए जागरूकता के साथ सतर्कता व सजगता के माध्यम से जन सहयोग आवश्यक है। सीएमएचओ ने अपील की है कि, कोरोना से बचाव संबंधी आवश्यक नियमों का पालन लोग सजगता और सतर्कता से करें। मास्क पहनकर ही घर से बाहर जाएं, हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करें तथा दो गज दूरी का अनिवार्यत: पालन करें, ताकि कोरोना संक्रमण की गति को नियंत्रित किया जा सके। वहीं नगर निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने कहा, दुकानदारों को लगातार सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की समझाइश दी जा रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किए जाने पर भी कार्रवाई की जा रही है। कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए नगर निगम की टीम सक्रिय है। मास्क नहीं पहनने वालों पर जुर्माना किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version