झुंझुनूं : शहर के पीरू सिंह सर्कल के पास बुधवार दोपहर चोरी के संदेह में एक युवक के साथ सरेआम मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी के संदेह में लोक परिवहन बस के कंडक्टर और चालक सहित कुछ अन्य युवकों ने युवक को थप्पड़ों और मुक्कों से जमकर पीटा, उसके कपड़े फाड़ दिए और बाद में जबरन बस में डालकर अपने साथ ले गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं।


युवक की अभी नहीं हो पाई पहचान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोक परिवहन की बस जयपुर से पिलानी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने युवक पर जेबतराशी का आरोप लगाया। इस दौरान युवक खुद को निर्दोष बताता रहा। मौके पर मौजूद भीड़ ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद कंडक्टर और चालक युवक को जबरन बस में बैठाकर ले गए। हालांकि पिटाई का शिकार युवक कौन है, इसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है।


वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू

कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि इस मामले में फिलहाल कोई लिखित रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है और पीड़ित युवक की पहचान भी नहीं हो सकी है। सामने आए वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version