पटना। हिजाब विवाद की वजह से पूरे देश में सुर्खियों में आईं आयुष डाक्टर नुसरत परवीन ने आखिरकार 23 दिन बाद बिहार सरकार में अपनी नौकरी जॉइन कर ली है। मेडिकल जांच पूरी करने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से जॉइन किया। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डा. अविनाश कुमार सिंह ने की। नुसरत के जॉइन करने के साथ ही पिछले तीन हफ्तों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने शुरू में नुसरत परवीन के जॉइन करने की आखिरी तारीख 20 दिसंबर तय की थी। बाद में इसे बढ़ाकर 31 दिसंबर और फिर सात जनवरी कर दिया गया। इसलिए सात जनवरी नुसरत के लिए नौकरी जॉइन करने का आखिरी मौका था। इस बीच छह जनवरी को नुसरत परवीन की मेडिकल जांच हुई और मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने सभी औपचारिकताएं पूरी कर विभाग जॉइन कर लिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version