सिलचर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कबिंद्र पुरकायस्थ का निधन हो गया है। वह सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएमसीएच) में भर्ती थी। वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से लंबे समय तक जूझने के बाद 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। कबिंद्र के निधन पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा समेत सभी राजनीतिक शख्सियतों ने शोक व्यक्त किया है।

कबींद्र के पार्थिव शरीर को अस्पताल के एक विशेष कक्ष में रखा गया है। गुरुवार सुबह 9 बजे पार्थिव शरीर को सिलचर स्थित जिला भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार से पहले जिला खेल संघ (डीएसए) मैदान में दर्शन के लिए रखा जाएगा।
नई दिल्ली से पहुंचे राज्यसभा सांसद बेटे

कबींद्र पुरकायस्थ हाई ब्लड प्रेशर सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे। उनकी हालत 23 दिसंबर को बिगड़ गई और उन्हें एसएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनकी हालत और बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। अस्पताल अधिकारियों ने शाम 5:06 बजे उनके निधन की घोषणा की। कबींद्र के बेटे और राज्यसभा सांसद कनाद पुरकायस्थ नई दिल्ली से असम पहुंच चुके हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version