रायपुर: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ ने संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। संघ के प्रदेश महामंत्री सतीश पसेरिया ने संगठन के संविधान प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और प्रदेश अध्यक्ष आलोक मिश्रा के निर्देशों पर कुमारी छाया वर्मा को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। छाया वर्मा, जो वर्तमान में यूपीएससी मोवा (UPSC Mowa) में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें (NHM) नर्सिंग ऑफिसर मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कुमारी छाया वर्मा से उम्मीद की जा रही है कि वे एनएचएम नर्सिंग अधिकारियों के हितों और उनकी मांगों को प्रमुखता से शासन के समक्ष रखेंगी।
कुमारी छाया वर्मा बनीं नर्सिंग ऑफिसर मोर्चा (NHM) की प्रदेश महामंत्री
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

