प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। वहां उन्होंने माघ मेला क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। करीब सात घंटे के प्रवास की शुरुआत उन्होंने संगम नोज पहुंचकर स्नान और पूजा-अर्चना से की। सीएम योगी धार्मिक, प्रशासनिक और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले। उनका यह दौरा माघ मेला को मिनी कुंभ की तर्ज पर सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह लखनऊ से रवाना होकर सुबह 10:20 बजे परेड ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से संगम नोज पहुंचकर स्नान-पूजन किया।

बड़े हनुमान मंदिर में किया पूजन

सीएम योगी इसके बाद सुबह 10:35 बजे बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर दर्शन के बाद सीएम वीआईपी घाट होते हुए संगम नोज पहुंचे। वहां उन्होंने गंगा स्नान किया और गंगा पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। स्नान-पूजन के बाद वे 11.15 बजे एक बार फिर वीआईपी घाट लौटे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11.25 बजे माघ मेला क्षेत्र स्थित जगद्गुरु संतोष दास ‘सतुआ बाबा’ के शिविर पहुंचे, जहां उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात की।

बताया जा रहा है कि सीएम सतुआ बाबा के आश्रम में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही, यहां उनका प्रसाद एवं भोजन ग्रहण का कार्यक्रम है। इस दौरान संत समाज की ओर से माघ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version