उत्तर भारत में इस बार ठंड लगातार रिकॉर्ड बना रही है. मैदानी इलाकों में भी भीषण ठंड ने लोगों को कंपा दिया है. देश के कई इलाकों में भीषण सर्दी के कारण पारा जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया है और कई जगहों पर ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है. राजस्‍थान का पिलानी देश का सबसे ठंडा शहर रहा तो दिल्ली के आयानगर में तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्‍ली के लोगों को कम से कम अगले दो दिनों तक राहत नहीं मिलेगी.

देश की राजधानी दिल्‍ली में सर्दी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. दिल्‍ली में सबसे कम तापमान आयानगर में रिकॉर्ड किया गया है, जो 2.9 डिग्री रहा है. वहीं पालम में 3 और रिज इलाके का तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसके साथ ही लोदी रोड में 4.6 और सफदरजंग में 4.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

दिल्‍ली में ये है मौसम का हाल

  • दिल्ली में शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई.
  • पालम, रिज और आया नगर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा.
  • ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण तापमान में तेज गिरावट देखी गई.
  • सुबह के समय कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिला.
  • मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड बनी रह सकती है.
  • शीत लहर के चलते लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

टॉप-15 ठंडे शहरों में राजस्‍थान के 6 शहर

देश के कई मैदानी इलाकों में न्‍यूनतम रिकॉर्ड गिरने का रिकॉर्ड बना रहा है. मैदानी इलाकों के कई शहरों में तापमान जीरो डिग्री के करीब पहुंच रहा है. राजस्‍थान का पिलानी रविवार को देश का सबसे ठंडा शहर रहा. यहां पर तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं राजस्‍थान के ही सीकर में 1.7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरा और उत्तराखंड का पंतनगर 1.8 डिग्री सेल्सियस के साथ तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा. देश के टॉप-15 सबसे ठंडे मैदानी इलाकों में राजस्‍थान के छह शहर शामिल हैं. 

यहां पड़ रही है देश में सबसे ज्‍यादा ठंड 

जगहराज्‍यन्‍यूनतम तापमान
पिलानीराजस्‍थान1.2
सीकरराजस्‍थान1.7
पंतनगरउत्तराखंड1.8
चूरूराजस्‍थान2.0
हिसारहरियाणा2.2
बीकानेरराजस्‍थान2.8
आयानगरदिल्‍ली2.9
पालमदिल्‍ली3.0
जैसलमेरराजस्‍थान3.1
अमृतसरपंजाब3.2
गंगानगर राजस्‍थान3.6
रिजदिल्‍ली3.7
पटियालापंजाब3.8
नालियागुजरात 3.8
सबौरबिहार4.0

दिल्‍ली में शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्‍ली के लोगों को फिलहाल भीषण सर्दी से राहत मिलने की उम्‍मीद नहीं है. मौसम विभाग ने दिल्‍ली को लेकर आज और कल शीतलहर की चेतावनी दी है. साथ ही विभाग ने कहा है कि तापमान में तेजी से गिरावट के कारण अगले दो दिनों में मौसम की स्थिति और खराब होने की संभावना है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version