मुंबई: बीजेपी और शिवसेना ने रविवार को बीएमसी चुनावों के लिए महायुति का घोषणापत्र जारी कर दिया है। बीजेपी और शिवसेना ने बीएमसी में सत्ता हासिल करने पर महिलाओं को बेस्ट बस के किराए में 50 फीसदी की छूट देने का वादा किया है। मुंबई के बीएमसी चुनावों में बीजेपी-शिवसेना के साथ रामदास आठवले की पार्टी का गठबंधन है। बीजेपी ने ठाकरे बंधुओं के मराठी कार्ड काे कमजोर करने के लिए कई बड़े वादे किए हैं। घोषणापत्र में कहा गया है कि मराठी भाषा को मजबूत करने के लिए नगर पालिका में अलग मराठी डिपार्टमेंट, मराठी आर्ट सेंटर और अभ्यास केंद्र बनाए जाएंगे। मुंबई में 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। 16 जनवरी को नतीजे घोषित होंगे। महायुति ने घोषणापत्र को वचननामा नाम दिया है। घोषणापत्र के पहले पेज पर पीएम मोदी के साथ बाल ठाकरे और आनंद दिघे का चित्र है। ठाकरे ब्रदर्स पहले ही अपना मेनिफेस्टो जारी कर चुके हैं।

महायुति के घोषणापत्र की बड़ी बातें:

  • मुंबई को 2034 तक एक विकसित महानगर बनाने का लक्ष्य।
  • पानी, BEST, मार्केट, इंडस्ट्री, टूरिज्म और सांस्कृतिक विकास पर फोकस।
  • अगले पांच सालों में गरगई, पिंजल और दमनगंगा प्रोजेक्ट पूरे करने का वादा।
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष योजनाओं के तहत 17 हजार करोड़ रुपये का बजट।
  • BMC मार्केट में मछली बेचने वालों के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने का वादा।
  • BEST में महिलाओं को 50% छूट देने का वादा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करेंगे।
  • 2029 तक BEST को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस सेवा में बदलने का लक्ष्य।
  • टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया जाएगा अलग डिपार्टमेंट बनेगा।

रोहिंग्या-बांग्लादेशी मुक्त मुंबई!
मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी (BMC) के लिए होने वाले चुनाव के लिए महायुति ने मतदान के ठीक 4 दिन पहले घोषणापत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले की मौजूदगी में घोषित किया गया। बीजेपी-शिवसेना ने महायुति के घोषणापत्र में कहा है कि मुंबई को रोहिंग्या और बांग्लादेशियों से मुक्त करने का संकल्प दोहराया गया है। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 2029 तक BEST को पूरी तरह इलेक्ट्रिक बस सेवा में बदलने का लक्ष्य रखा गया है. BEST बसों की संख्या 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने और महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत किराया छूट देने का वादा किया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version