मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। युवक ने अपनी सौतेले मां और भाई की बांके से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों शवों को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इसके लिए उसने मां के शव को ट्रैक्टर-ट्राली में लादा। घर से 2 किलोमीटर दूर ले जाकर नहर में मां के शव को फेंक दिया। इसके बाद भाई के शव को जलाने जा रहा था। इसी दौरान बीच तिराहे पर उसका शव ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे गिर गया। इसके बाद पूरा मामला उजागर हो गया।

युवक का शव देकर लोग हैरान रह गए। मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने शव गिरने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाई। लोगों को देखते ही आरोपी वाहन सहित भाग गया। लोगों की उसे पकड़ने की कोशिश नाकाम रही। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ शुरू की। इसके बाद आरोपी के घर की तरफ भागकर जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने पूरा मामला जानने के बाद दबिश बढ़ाई। आरोपी बेटे को ट्रैक्टर-ट्राली और हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार के साथ हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूली है। पुलिस टीम नहर में शव तलाश कर रही है। पुलिस बल और रेस्क्यू टीम को देखते ही नहर पर लोगों की भीड़ जुट गई।

क्या है पूरी घटना?

मामला मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र का है। यहां बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायी आयुष गुप्ता (32) और उनकी मां उषा गुप्ता (62) की हत्या कर दी गई। दोनों की हत्या की वारदात को उषा गुप्ता के सौतेले बेटे राहुल गुप्ता ने अंजाम दिया। उसने धारदार हथियार से दोनों का गला काट दिया। इससे उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इसके बाद राहुल ने इस हत्याकांड के कारणों का खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उसके पिता प्रेमचंद गुप्ता पीडब्लूडी में ठेकेदारी करते थे। उन्होंने 10 साल पहले राहुल को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। इसके पीछे राहुल उनकी दूसरी पत्नी उषा गुप्ता को जिम्मेदार बताया। उसने कहा कि पिता की मौत के बाद मैंने कानूनी लड़ाई लड़। परिवार रजिस्टर में अपना नाम दर्ज कराया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version