मुंबई टीवीके प्रमुख और दक्षिण भारत के फेमस अभिनेता विजय से सोमवार को करूर भगदड़ मामले में लगातार 7 घंटे तक पूछताछ की है। अभिनेता को सीबीआई दफ्तर से बाहर जाते हुए देखा गया और वे काफी परेशान भी दिखे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता ने सीबीआई को पूछताछ में बताया है कि करूर में हुई भगदड़ में न तो उनकी पार्टी जिम्मेदार है और न ही खुद।

अभिनेता विजय से लगातार करूर में हुई भगदड़ को लेकर सवाल किए गए और सवालों का सिलसिला 7 घंटों तक चला। अभिनेता ने सीबीआई से जांच में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि हादसे के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार नहीं है और न ही वे, बल्कि भगदड़ रोकने के लिए उन्होंने मंच से अपना भाषण भी रोक दिया था और वहां से तुरंत निकल गए, ताकि परिस्थितियां ज्यादा खराब न हों।

बयान में क्या दावा

जांच एजेंसी पुलिस द्वारा दिए गए बयानों को भी अभिनेता के बयानों से मिलाने की कोशिश कर रही है, जिसमें दावा किया गया कि हादसा अभिनेता के देर से आने की वजह से हुआ था। अभिनेता के आने से पहले ही मौके पर सीमित संख्या से ज्यादा भीड़ थी, क्योंकि उनके आने की खबर सबको थी।

पिछले साल सितंबर में हुई थी भगदड़

27 सितंबर, 2025 को करूर में एक राजनीतिक जनसभा के दौरान भगदड़ हुई थी, जिसमें 41 लोग मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हुए थे। हादसे के बाद अभिनेता ने मृतक के परिवार को 20-20 लाख रुपए देने का ऐलान किया था और कुछ परिवारों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत भी की थी।

पोंगल के बाद फिर होगी पूछताछ

विजय को पोंगल त्योहार के लिए घर लौटने की अस्थायी मोहलत दी गई है, लेकिन सीबीआई सूत्रों ने पुष्टि की है कि उनकी कानूनी प्रक्रिया अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्हें आगे की पूछताछ के लिए बाद में फिर से बुलाया जाएगा। टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की कानूनी टीम शाम को सीबीआई कार्यालय पहुंची, उनके कार्यालय से निकलने से कुछ ही समय पहले। पूछताछ के दौरान विजय के प्रशंसक और समर्थक सीबीआई कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version