भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच आज राजकोट में है। वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम की नजरें दूसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाने पर होगी। 

दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा से हर किसी को एक बड़ी पारी की आस है, लेकिन टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों ने चिंता बढ़ा दी है। पहले वनडे मैच में इंजरी के चलते वॉशिंगटन सुंदर शेष सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह आयुष बडोनी को टीम में शामिल किया गया। इससे पहले ऋषब पंत भी चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे। अब देखना होगा आज भारतीय टीम किसे वॉशिंगटन सुंदर का रिप्लेसमेंट बनाती हैं।

IND vs NZ 2nd ODI: दोनों टीमें इस प्रकार-

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल, रवींद्र जड़ेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, आयुष बडोनी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा। 

न्यूजीलैंड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), डेवोन कान्वे, मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, हेनरी निकोल्स, विल यंग, जोश क्लार्कसन, जैक फाउल्स, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जेडन लेनोक्स, माइकल रे।

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version